भ्रष्ट व दबंग कोटेदार से ग्रामीण परेशान | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

भ्रष्ट व दबंग कोटेदार से ग्रामीण परेशान | New India Times

भाजपा सरकार के शासनकाल में हर तरफ दबंग लोगों का वर्चस्व कायम है, गरीबों के अधिकार पर डाका डाला जा रहा है। दबंगों का आलम यह है कि जहां मौका पा रहे हैं बिना किसी हिचक के लोगों पर जुल्म कर रहे हैं।
ताजा मामला अकबरपुर विकास खंड के गांव मजीसा जो कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत है का सामने आया है। कई वर्षों से लोगों पर मन बढ़ कोटेदार राम भरत की कार्यशैली से गांव की जनता पूरी तरह परेशान है। लोगों ने बताया कि कोटेदार के मनमानी की वजह से कई लोग भूखे मर सकते हैं फिर इसका जिम्मेदार होगा सिस्टम पर बैठे हुए अधिकारी या भ्रष्ट कोटेदार? कोटेदार की मनमानी इस कदर बढ़ी हुई है कि गांव का हक मारकर गांव के लोगों पर ही पर रूतबा जमाता है। परेशान ग्रामीण जब अपने हक की बात करते हैं तो कोटेदार मारपीट पर आमादा हो जाता है और लोगों को खरी-खोटी सुनाता है और महिलाओं को भद्दी भद्दी गालियां देता है।

भ्रष्ट व दबंग कोटेदार से ग्रामीण परेशान | New India Times

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान भी कोटेदार से मिला हुआ जिसकी वजह उनके हक पर डाका डाला जा रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से कोविड-19 महामारी में निःशुल्क प्रति यूनिट पर 5 किलो चावल और प्रति कार्ड पर 1 किलो चना लागू है उस पर भी कोटेदार द्वारा घटिया चना वह भी 900 ग्राम वितरण किया जा रहा है। राशन देते समय ग्रामीणों से इस तरह का बर्ताव करता है जैसे यह योजना कोटेदार ने लागू की है। ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार जहां राशन वितरण में मनमानी कर रहा हैं, वहीं लगभग सैकड़ों पात्र लोगों का राशन कार्ड सूची से नाम काट दिया है। शिकायत करने पर कोटेदार मारपीट पर आमादा हो जाता है। ग्रामीणों ने डीएम से कोटे की जांच करा कर कोटेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

By nit

Exit mobile version