हबीबगंज रेल्वे स्टेशन पर एक हजार रुपये में टोकन देकर यात्रियों को ट्रेन में बिठाने वाला फ़र्जी रेलवे अधिकारी हुआ गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

हबीबगंज रेल्वे स्टेशन पर एक हजार रुपये में टोकन देकर यात्रियों को ट्रेन में बिठाने वाला फ़र्जी रेलवे अधिकारी हुआ गिरफ्तार | New India Times

थाना हबीबगंज की पुलिस नें एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो अपने आप को रेलवे का अधिकारी बता कर एक हजार रुपये में टोकन देकर ट्रेन में बिठाने के लिये बिहार जाने वाले यात्रियों को अपना शिकार बना रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग छात्र अविनाश कुमार पिता तलन शाह उमार 22 वर्ष ने थाना हबीबगंज में एक शिकायती आवेदन देकर बताया कि पाँच वर्ष पूर्व BITS कालेज बंगरसिया भोपाल में बी.ई. कोर्स के लिए दाखिला लिया था। कोरोना संक्रमण को लेकर चल रहे लाॅक डाउन में पैसे न होने कारण मैं अपने घर बिहार जाना चाहता था।
दिनांक 19/05/20 को सुबह 9 बजे मैं अपने दोस्त विशाल कुमार एवं आशुतोष कुमार के साथ हबीबगंज पहुंचा तो स्टेशन के बाहर राजेश राय नामक व्यक्ति से मुलाक़ात हुई जो अपने आपको बहुत बड़ा अधिकारी बता रहा था। उसने बताया कि मेरे पास टोकन है यदि मैं यह टोकन तुमको देदूँ तो तुम ट्रेन से अपने घर जा सकते हो तुम्हे कोई टिकिट लेने की आवश्यकता नहीं होगी, आप यह टोकन दिखाओगे तो आपको ट्रेन में बैठने दिया जायेगा चूँकि वह व्यक्ति सफेद रंग की पीपीई किट पहना था इस लिए हम झांसे में आ गये। उसने हमसे प्रत्येक व्यक्ति 1000 रुपये देने को कहा तो हमने घर जाने के लिये एक एक हजार रुपये उसे दे दिये उसके बदले हम ने उससे वह टोकन ले लिये फिर हम लोग स्टेशन के बाहर ट्रेन में बैठ कर जाने वाले लोगों के साथ इन्तजार करने लगे वह व्यक्ति हमारे सामने व्यवस्था करते हुए करीब 2.30 बजे तक दिखा तो हमें विश्वास हुआ कि हमनें सही व्यक्ति से टोकन लिया है फिर जब ट्रेन आने का समय हुआ सभी लोग स्टेशन के अंदर जाकर ट्रेन मे बेठने लगे जब हम लोगों ने प्लेटफार्म में प्रवेश किया तो ट्रेन रवाना हो चुकी थी इतने में हमने उस व्यक्ति के मोबाइल नंबर 8085732409 पर कॉल किया तो मोवाइल बंद था फिर हमने टोकन लेकर ड्यूटी में लगे अधिकारियों को टोकन दिखाकर राजेश नाम के व्यक्ति के बारे में पूछा तो उन्होंने इस नाम के व्यक्ति के किसी रल्वे अधिकारी का न होना बताया साथ ही साथ यह भी बताया कि इस तरह का कोई टोकन रेलवे द्वारा नहीं दिया जा रहा है। राजेश राय द्वारा फर्जी रेल्वे अधिकारी बनकर हमारे साथ ट्रेन में घर भेजने के नाम पर फर्जी टोकन देकर हमसे 1000-1000 रुपये लेकर धोखाधड़ी की है। फरियादी के आवेदन पत्र से अपराध क्र . 453/2020 धारा- 170-420-167-168 – भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और आरोपी राजेश राय पिता श्री हरलाल शरा आ 32 साल निवासी म.न. 329 स्खना नगर गोविन्दपुरा भोपाल स्थाई पता : वार्ड नं .19 महावीर चाई टिकारी बैतूल (म 040) को मय पी.पी.ई किट के साथ गिरिफ्तार किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version