संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक नवीन भसीन जी की मंशा अनुसार तथा एडिशनल एसपी श्री सत्येंद्र सिह तोमर जी के निर्देशानुसार एवं सीएसपी लश्कर आत्मा राम शर्मा जी, एसडीओपी घाटीगांव श्री प्रवीण अष्ठाना जी के कुशल मार्गदर्शन में 19/05/20 की रात्रि 10:30 बजे पनिहार टोल प्लाजा पर पहुंचकर जिला ग्वालियर से गुजरने वाले पैदल यात्रियों एवं निजी वाहनों से तथा ट्रकों में गुजरने वाले मजदूर यात्रियों को जो अन्य राज्यों को जा रहे हैं रोककर भोजन वितरित किया गया तथा रास्ते के लिए सूखे चने के पैकेट तथा बिस्किट के पैकेट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ थाना पनिहार एवं बरई की जनता भी उपस्थित थी।
