प्यासे को पानी और भूखे को भोजन कराना ही सबसे बडा धर्म व पुन्य: थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

प्यासे को पानी और भूखे को भोजन कराना ही सबसे बडा धर्म व पुन्य: थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर | New India Times

मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी तहसील के देवरी नगर में एक थाना प्रभारी ऐसे हैं जो समाज सेवक के रूप में भी कार्य करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमित सांघी व एसडीओपी अजीत पटेल के मार्गदर्शन में देवरी थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने देवरी के फोर लाईन एन एच 26 पर कंटगी मंदिर स्थल व नगर में शुभम होटल के बाजू में सार्वजनिक शीतल निःशुक्ल प्याऊ जल की पीने के लिये आम जनता व बाहरी प्रवासियों के लिए व्यवस्था की गई है।

थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि इस भीषण तपन गर्मी में लोगों को ठण्डा पानी पीने की इच्छा होती है यहाँ पर सागर नरसिंहपुर फोर लाईन मेन रास्ता भी निकला है यहाँ मंदिर पर भी सभी का आना जाना होता रहता है तथा नगर में शुभम होटल के बाजू वाली जगह पर भी खोला गया जहाँ पर नगर में आने वाले ग्रामीण लोगों को पीने का पानी उपलब्ध होगा इसलिये यह दोनों जगह उचित समझी तो निःशुल्क प्याऊ खोला गया है और नगर की ओर भी जगह जगह प्वाइंट के अनुसार जरूरत है जैसे बीना चौराहा वहाँ भी व्यवस्था की जायेगी क्योंकि गीष्म कालीन समय में लोगो को पीने के पानी की व्यवस्था कर प्यासे लोगो को पानी पिलाने से बडा कोई पुन्य व धर्म नहीं होता है। प्यासे को पानी और भूखे को भोजन खिलाना ही संसार का सबसे बड़ा धर्म है व सबसे बड़ी ड्यूटी व मानवता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version