यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जागृति समिति एवं पीतांबरा भक्त मंडल द्वारा लगातार लोगों की सेवा जारी है। धौलपुर जागृति समिति, पीताम्बरा भक्त मंडल के द्वारा निरंतर समाज सेवा की जा रही है जिनमें उत्तर प्रदेश सीमा और मध्य प्रदेश सीमा से आने वाले मजदूरों और जरूरतमंदों को निरंतर खाने के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा गर्मी का सीजन चल रहा है और लोग गर्मी से परेशान हैं तो कच्चे आम की कैरी का जूस उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोग भयंकर गर्मी से बच सकें।
पीताम्बरा भक्त मण्डल के विनोद अग्रवाल ने बताया कि जब तक प्रवासी लोगों का आवागमन रहेगा तब तक सेवाएं जारी रहेंगी। बाल कल्याण समिति के सदस्य एडवोकेट गिरीश गुर्जर भी समाज सेवा में आकर भाग लिया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कुछ नहीं। भूखे पेट को समय पर भोजन पानी मिल जाये, यही सबसे बड़ी सेवा है। व्याख्याता राजेश उदेनिया, पीतांबरा भक्त मंडल के जेपी शर्मा, राजकुमार शर्मा, मुकेश सक्सेना, योगेश खान, समीर खान, ईशांत, अजय राठौर, संजीव गुप्ता, राजू पाराशर, हेमंत लोधा, राजा, विशाल और हमारे जागृति समिति के कोऑर्डिनेटर दर्शन सिंह परमार, बंटी परमार निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोई भी व्यक्ति भूखा न जाए धौलपुर से यही कोशिश कर रहे हैं। प्रवासी लोगों को प्राथमिक चिकित्सा भी उपलब्ध कराई जा रही है। नर सेवा नारायण सेवा होती है।
