इंडिया फाउंडेशन ट्राइफ ने जरूरतमंद परिवारों को आटा, दाल, तेल, मसाला आदि सामग्री का किया वितरण | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

इंडिया फाउंडेशन ट्राइफ ने जरूरतमंद परिवारों को आटा, दाल, तेल, मसाला आदि सामग्री का किया वितरण | New India Times

कोरोना वायरस के मद्देनजर विभिन्न माध्यमों से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। वहीं ट्रॉंसफार्मर रूरल इंडिया फाउंडेशन ट्रॉइफ ने अलीराजपुर जिले के सोंडवा क्षेत्र के 52 ग्रामों के 500 जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न सामग्री के पैकेट पहुंचाने का काम किया।
इसमें ककराना, भिताडा, झंडाना, सुगट, ओझड, जेतपुर, बिलवट, कुलवट, गुलवट, साकडी सहित कई अन्य ग्राम शामिल हैं। जिला प्रषासन के मार्गदर्षन में म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से सोंडवा क्षेत्र में समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आजीविका के क्षेत्र में कार्य करने के लिए सहयोगी के रूप में उक्त संस्था कार्य कर रही है।
उक्त संस्था के मैनेजर श्री अनुपम किशोर पांडे ने बताया ग्राम संगठन की महिलाआें को दायित्व सौपा गया था कि वे जरूरतमंद परिवारों का चयन करें। उक्त चयन का आधार विधवा महिला, दिव्यांग परिवार मुखिया, 60 वर्ष के परिवार से पृथक रहने वाले बुजुर्ग, भूमिहीन जो दिहाडी मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते है आदि चयन के आधार पर चयनीत जरूरतमंद परिवारों को उक्त राशन की कच्ची खाद्यान्न सामग्री के पैकेट वितरित किये गए। उक्त पैकेट में 10 किलो आटा, 3 किलो चावल, नमक, तेल, मिर्च-मसाले, 2 किलो आलू, 1 किलो प्याज आदि शामिल है। वे बताते है कि सोंडवा के डूब प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में नाव के माध्यम से पहुंचकर उक्त खाद्यान्न पैकेट का वितरण किया गया। वे बताते है कोरोना संकट के इस समय में जरूरतमंद परिवादों के चयन का दायित्व ग्राम संगठन की महिलाओं को सौंपा गया था। ककडवाल निवासी ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती दितली बाई, वडी वनखड निवासी मीरा बाई एवं गनू बाई ने बताया हमने अत्यंत जरूरतमंद की सूची तैयार की। इसके बाद उक्त व्यक्तियों तक नाव के रास्ते, सडक मार्ग एवं पैदल मार्ग के माध्यम से खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई गई। वे बताते है हमने उक्त परिवारों सहित अन्य को कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। उक्त संबंध में म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिषन अलीराजपुर की डीपीएम सुश्री शीला श्ुुक्ला ने बताया ट्रॉइफ संस्था जिले के सोंडवा विकासखंड में आजीविका मिषन के साथ सहयोगी के रूप में कार्य कर रही है। उक्त संस्था के माध्यम से कोरोना वायरस के इस संकट की घडी में जरूरतमंद 500 परिवारों तक खाद्यान्न की कच्ची सामग्री प्रदान करने का जो कार्य किया, संकट की इस घडी में संस्था का यह कार्य सराहनीय है। समूह की महिलाओं ने जरूरतमंद परिवार का चयन करते हुए खाद्यान्न सामग्री वितरण में सहभागिता की। समूह की महिलाओं का यह कार्य भी प्रषंसनीय है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version