कुम्हार परिवार ने आत्मनिर्भरता दिखाते हुए बनाया टोंटी वाला घड़ा, बाजार में सज गई दुकान | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

कुम्हार परिवार ने आत्मनिर्भरता दिखाते हुए बनाया टोंटी वाला घड़ा, बाजार में सज गई दुकान | New India Times

कोविड 19 के कहर से बचने के लिए डॉक्टर लगातर सलाह दे रहे हैं कि लोग ठंढा पानी पीने से बचें। इसी को लेकर यूपी के बहराइच जिले के एक कुम्हार परिवार ने ऐसा घड़ा बनाया है जिसमें टोटियां लगी हुई हैं जिससे इस घड़े से पानी आसानी से निकाला जा सके जिससे घड़े की लाइफ ज्यादा हो, डॉक्टरों की सलाह पर बहराइच के इस परिवार ने को घर बैठे फिर से कारोबार मिल गया है और सैकड़ों की तादाद में यहां टोटी वाले घड़े तैयार हो गए हैं। दरअसल पीएम मोदी के आत्मनिर्भर वाले बयान के बाद से ही ये परिवार कई दिनों से सोच रहा था के कैसे मिट्टी के बर्तनों को नया रूप दिया जाए और इसे बाजार में उतारा जाए अब इस घड़े को बाजार में बिकने के लिए सजा दिया गया है। सबसे खास बात यह के इस घड़े का पानी जल्दी ही ठंढा हो जायेगा और पानी नुकसान भी नहीं करेगा। इस पानी को पीने से गले में खरास व खांसी आने जैसे कोई शिकायत नहीं होती है।

कुम्हार परिवार ने आत्मनिर्भरता दिखाते हुए बनाया टोंटी वाला घड़ा, बाजार में सज गई दुकान | New India Times

यह वही महिला है जिन्होंने इस लॉक डाउन के वक्त इस घड़े को बना कर तैयार किया है जिसकी कीमत मात्र 150 रुपये से लेकर दो सौ रुपये रक्खी गई है। वैसे तो आमतौर से एक घड़ा 50 से 60 रुपये में मिल जाता है मगर इस घड़े में टोंटी लगने की वजह से इसकी किमत थोड़ी ज्यादा है। मिट्टी के इस घड़े में टोटी इस लिए फिट कर दी गई है ताकि इसका पानी आराम से निकाला जा सके और घड़े को कोई नुकसान न हो। खास बात ये है कि इस मई के महीने की लू भरी गर्मी में लोग आज भी कोरोना वायरस को लेकर डरे हुए हैं और फ्रिज का ठंढा पानी पीने से बच रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version