ग्वालियर में अलग-अलग दो स्थानों पर एक दिन में लगी भीषण आग, सात लोगों की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत | New India Times

बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में अलग-अलग दो स्थानों पर एक दिन में लगी भीषण आग, सात लोगों की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत | New India Times

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज अलग अलग दो स्थानों पर हुए भीषण अग्निकांड में सात लोगों की जलकर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला भीषण हादसा इंदरगंज थाना क्षेत्र के रोशनी घर स्थित एक पेंट की दुकान में हुआ जिसमें दुकान के ऊपर बने मकान में पूरा परिवार उसकी चपेट में आ जाने से तीन बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई। दूसरा अग्नि कांड की घटना बहोडापुर थाना के अन्तर्गत आनंदनगर बी ब्लाक में एक घर में हुई लेकिन इसमें कोई जनहानि होने की सूचना नहीं है।
रोशनी घर पर हुई घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, मध्यप्रदेश पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, जिलाधीश कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन मौके पहुंचे तथा अग्निकांड पर काबू पाने तथा लोगों को आग से बचाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ग्वालियर में अलग-अलग दो स्थानों पर एक दिन में लगी भीषण आग, सात लोगों की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत | New India Times

आज सोमवार को हुए इस भीषण आगजनी की घटना में मकान में मौजूद तीन बच्चे और दो महिलाएं बुरी तरह आग में झुलस गई वही आगजनी की सूचना पर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाकर झुलसे लोगों को मकान से बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया। अब तक कुल सात पारिवारिक महिला एवं बच्चियों की मौत हो चुकी है।

ग्वालियर में अलग-अलग दो स्थानों पर एक दिन में लगी भीषण आग, सात लोगों की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत | New India Times

इंदरगंज थाने के सभी पुलिसकर्मी और नगर निगम फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
बताया जाता है कि मकान और दुकान गोयल परिवार की थी, आगजनी में 3 बच्चे 4 महिलाएं मिलाकर 7 की जिंदा जलने से मौत हुई है। इस मकान में एक ही परिवार के 17 लोग रहते थे।
बताया जाता है कि आग अंदर गोदाम से दाखिल होकर दुकान फिर सभी जगह पहुंची। इस हादसा में परिवार में सिर्फ एक ही महिला को बचाया जा सका।
मृतक में में शकुंतला 60, आर्यन 8, अभी 2 वर्ष, सुभी 6, आराध्य 4, आरती 37, प्रियंका 35 की मौत हो गई।
आग पर काबू पाने के लिए 14 फायरबिग्रेड व एक एयरफोर्स की गाड़ी ने बचाव कार्य किया साथ ही इंदरगंज पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version