हत्या के प्रयास के फरार दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

हत्या के प्रयास के फरार दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मध्यप्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने आज फरारी दो बदमाशों को शमशान घाट से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर पुलिस अधीक्षक को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हत्या का प्रयास करने वाले फरार तीन आरोपी चंद्रनगर शमशान घाट में छुपे हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि उक्त बदमाशों ने गत दिवस अमित नामक युवक को किसी बात को लेकर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था तभी से ये फरार चल रहे थे।
सूचना के आधार पर नगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे और ग्वालियर थाना प्रभारी नागेन्द्र सिंह सिकरबार के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी आकाश उमरैया और अजय खटीक को गिरफ्तार किया है जबकि तीसरा आरोपी छोटू ठाकुर भागने में सफल रहा जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version