कोरोना वाॅरियर नें क्षेत्र को किया गौरवान्वित, लगातार कर रहा सैनिटाइज का छिड़काव, घर-घर बांटा गया राशन एवं फेस मास्क | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

कोरोना वाॅरियर नें क्षेत्र को किया गौरवान्वित, लगातार कर रहा सैनिटाइज का छिड़काव, घर-घर बांटा गया राशन एवं फेस मास्क | New India Times

वैश्विक महामारी बन चुका कोविड-19 को आम जनों में फैलने से रोकने और इससे लड़कर जीतने के लिए शासन प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। हर विभाग का शासकीय अमला अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहा है और दिन-रात लोगों की सेवा में लगा हुआ है। खासकर राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सारी ऊर्जा लोगों की जान बचानें में झोंक दी है जिसके चलते कई कोराना योद्धाओं को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है परंतु प्रशासन और समाज सेवियों ने हिम्मत नहीं हारी है और लगातार लोगों की जान माल की रक्षा करने में जुटे हुए हैं।

कोरोना वाॅरियर नें क्षेत्र को किया गौरवान्वित, लगातार कर रहा सैनिटाइज का छिड़काव, घर-घर बांटा गया राशन एवं फेस मास्क | New India Times

इसी कड़ी में मुख्यालय घंसौर से महज 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बरेला ग्राम का ऐसा ही एक कौराना योद्धा सामने आया है जो लगातार लोगों की सेवा में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि ग्राम बरेला निवासी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र नेमा के द्वारा प्रथम लाॅक डाउन होने के बाद से ही ग्राम बरेला के अलावा अन्य गांवों में भी अपनी सेवा देकर कोरोना वायरस को क्षेत्र में फैलने से रोकने हेतु महती भूमिका निभाई जा रही है, जो तन, मन, धन से लोगों की जान बचाने में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र नेमा के द्वारा अभी तक लगभग 500 घरों के अलावा गली मोहल्ले एवं ग्राम की सड़कों में सैनिटाइज का छिड़काव किया जा चुका है जिसमें मुख्यालय घंसौर का थाना, तहसील एवं एसडीओपी कार्यालय भी शामिल है। इतना ही नहीं इस वाॅरियर के द्वारा जरूरतमंदों के घर-घर जाकर लगभग 600 फेस मास्क और राशन के पैकेट भी बांटे गये। जितेंद्र नेमा के द्वारा क्षेत्र हित में दिए जा रहे अभूतपूर्व योगदान की सराहना पूरे क्षेत्र में की जा रही है और उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.