अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

कोरोना की दस्तक के बाद संपूर्ण देश में लॉक डाउन लगा दिया गया है उसके बाद से झांसी में लाखों मजदूर अपने अपने गांव जा रहे हैं और बड़े-बड़े महानगरों से भी प्रवासी मजदूर अपने घर जाने के लिए निकले हैं जिनके लिए कई समाजसेवी संस्थाएं और प्रशासन खाने पीने का इंतजाम कर रहा है।

हर्ष पिथौरा की टीम ने शिवानी होटल, ग्वालियर रोड के पास देखा कि मजदूरों के चलते चलते पैरों में छाले भी पड़ गए हैं व कुछ के पास तो चप्पले भी नहीं थी जिसको देखते हुए गुरुवार को युवाओं की टीम ने झांसी जनपद से गुजर रहे मजदूरों को अपने हाथों से चप्पले पहनाई जिससे मजदूरों के चेहरे पर रौनक आ गई। लॉक डाउन में कई किलोमीटर से पैदल अपने घर की ओर जा रहे मजदूर वर्ग के पुरूष, महिलाएं एवं बच्चों को हर्ष पिथौरा के द्वारा आज चप्पल वितरण की गई। मासूम बच्चे नई चप्पल पहनकर बड़े उत्साहित हुए और चेहरे पर मुस्कान आ गई।
सुनील पिथौरा, भास्कर घोष, सुशील सेठी,अरुण अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, कपिल शर्मा, रवि गुप्ता, गणेश राम चौधरी, विकास पटेल (अवध फूड्स) हर्ष पिथौरा, मो जुबेर मंसूरी (सुनार), पं सुमित उपाध्याय, महामंत्री शिवाली अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राम अग्रवाल, रवि सोनी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रवि सविता, प्रशांत तमौरी, मनीष अग्रवाल आदि समस्त व्यापारियों द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया।
