प्लाज्मा ब्लड डोनेशन की पहल का लॉयन्स क्लब अध्यक्ष ने किया स्वागत, हम मुदब्बिर हैं, ये सच्ची बात है शाफा ए मुतलक़ ख़ुदा की ज़ात हैं: एस एम तारिक़ | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्लाज्मा ब्लड डोनेशन की पहल का लॉयन्स क्लब अध्यक्ष ने किया स्वागत, हम मुदब्बिर हैं, ये सच्ची बात है शाफा ए मुतलक़ ख़ुदा की ज़ात हैं: एस एम तारिक़ | New India Times

बुरहानपुर में कोरोना की जंग जीतकर घर वापस पहुंचे पूर्व पार्षद मरहूम मोइनुद्दीन उर्फ भैयालाल भाई के जेष्ठ पुत्र मोहिउद्दीन एवं तीन भाई साथ ही दो अन्य सहयोगी ने अपना ब्लड प्लाजमा दान करने की पहल का स्वागत किया है। डाॅक्टर एस एम तारिक़ ने बताया कि मेरे द्वारा मोहिउद्दीन से उनके पिता को श्रद्धांजलि पेश करते हुए निवेदन किया तो भाई मोहिद्दीन ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए। अल्लाह मेरे इस दान का पुण्य (इसाले सवाब) मेरे पिता मरहूम मोइनुद्दीन भैयालाल भाई को अता करे और आप जब कहें मैं और मेरे तीन भाइयों के साथ में दो अन्य सहयोगी जो कोरोना महामारी से विजय प्राप्त कर घर लौटे हैं ब्लड प्लाजमा दान करने के लिए तैयार हैं। इस पहल पर डाॅक्टर एस एम तारिक़ ने लायंस क्लब बुरहानपुर एवं सभी समाज की ओर से मोहिउद्दीन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनकी इस नेक दिल्ली और जांबाजी को कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह को अवगत करते हुए ज़रूरी निर्देश जारी करने का आग्रह किया है, ताकि इस प्लाज़्मा से अन्य पॉजिटिव मरिजों का इलाज किया जा सके। कलेक्टर बुरहानपुर ने इस पहल पर हर्ष व्यक्त किया है।
बुरहानपुर में कोरोना पर विजय प्राप्त करने के लिए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, एस पी श्री भगवत सिंह बिरदे के नेतृत्व में डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, नगरनिगम स्टाफ, सफाई कर्मी सहित जिला प्रशासन जिस तरह से अपना दायित्व निर्वाहन कर रहा है, वह काबिले तारीफ है। हम बुरहानपुर वासी आशा करते हैं के शीघ्र हमारा बुरहानपुर, प्रदेश ,देश एवं विश्व इस महामारी से तुरंत मुक्ति पाएगा।

बुरहानपुर जीतेगा कोरोना हारेगा
डाॅक्टर एस एम तारिक ने पुनः सभी से निवेदन किया है कि जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें । घर में रहे, सुरक्षित रहें। जितना हो सके घर से ही ज़रूरतमंदो की मदद करें।
जब कभी तू पुकारे मुझे, सर के बल मैं चलाऊंगा। जिंदगी है तेरे वास्ते जान तुझ पे लुटाजाऊंगा। तेरी मिट्टी है मेरा कफ़न। मेरे हिंदुस्ता मेरे प्यारे वतन।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.