प्रवासी मजदूरों की करायी गयी थर्मल स्क्रीनिंग | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

प्रवासी मजदूरों की करायी गयी थर्मल स्क्रीनिंग | New India Times

विकास खंड पसगवां परिसर में उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला व सीओ प्रदीप कुमार की मौजूदगी में निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान निगरानी समिति के कार्यों व उसके सदस्यों के बारे में चर्चा हुई। एसडीएम ने कहा कि राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ व विकास विभाग मिलकर इस पर काम करेंगे। जिसके लिए आशाबहू, आंगनबाड़ी, ग्राम रोजगार सेवक, सिपाही की जिम्मेदारी रहेगी कि वह अपने गांव में गैर प्रांत से आने वाले सभी की लिस्ट बनाकर समिति को सौंपे। समिति में एसडीएम, सीओ के साथ बीडीओ, बीईओ, सीएचसी अधीक्षक, सीडीपीओ, कोतवाल होंगे।

बैठक में सीओ प्रदीप कुमार, डॉक्टर अश्वनी वर्मा, बीडीओ अमित सिंह, बीईओ शमशेर सिंह राणा ने सुझाव रखे जिस पर विचार विमर्श हुआ। इससे पहले एसडीएम व सीओ ने सीएचसी पसगवां अधीक्षक डॉक्टर अश्विनी वर्मा की स्वास्थ्य टीम के साथ गांव बरखेरियाजाट पहुंचकर महाराष्ट्र व दिल्ली आदि से आये प्रवासी मजदूरों व उनके परिवारों की थर्मल स्क्रीनिंग करायी। स्क्रीनिंग के दौरान सभी को होम क्वारंटाइन किया गया। क्वारंटाइन करने के बाद उनके दरबाजो पर स्टीकर भी चिपकाया जिस पर कोरोना महामारी से बचाव आदि की जानकारी लिखी हुई है। बैठक में सीडीपीओ सूरजकली, जेई प्रदीप वर्मा, एसएचओ आदर्श सिंह, बीसीपीएम कमलेश गौतम, सुधाकर, सत्येंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version