भोजन के पैकेट मिलते ही खिल उठे भूखे प्यासे राहगीर मजदूरों के चेहरे | New India Times

परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

भोजन के पैकेट मिलते ही खिल उठे भूखे प्यासे राहगीर मजदूरों के चेहरे | New India Times

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं नगर के समाजसेवियों द्वारा संयुक्त रूप से कोरोना महामारी के चलते एनएच 26 पर भूखे प्यासे राहगीर और मजदूर जो दूसरे राज्यों में लॉकडाउन के दौरान फंसे हुए थे और वह अब अपने घर जाने के लिए कई दिनों से निकले हैं और हजारों किलोमीटर का सफर तय कर अपने घर पहुंचेंगे और जो वाहन चालक जो अति आवश्यक वस्तुओं का परिवहन कर रहे हैं उन्हें रास्ते में सभी होटल एवं धावे बंद होने के कारण भोजन एवं पानी भी नसीब नहीं हो रहा है, उनकी समस्याओं को समझते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें भोजन करने का इंतजाम किया एवं मास्क वितरित कर मास्क लगाने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। भोजन वितरण करते समय इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है की एक दूसरे लोगों में 2 मीटर की दूरी रहे। कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी सुरक्षा के मद्देनजर बीच-बीच में अपने हाथों को सैनिटाइजिंग करने का भी कार्य कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version