आयुर्वेदिक काढ़ा एवं होम्योपैथिक औषधि का वितरण निरंतर जारी | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आयुर्वेदिक काढ़ा एवं होम्योपैथिक औषधि का वितरण निरंतर जारी | New India Times

जिला आयुष अधिकारी डॉ मोहम्मद कलीम अंसारी ने बताया कि कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में एवं उनके निर्देशानुसार तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सिंह चौहान की मंशा अनुसार कंटेनमेंट क्षेत्र में दिनांक 7 मई 2020 से आज दिनांक त्रिकूट काढ़े और होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एल्बा का वितरण निरंतर जारी है। डाक्टर मोहम्मद कलीम अंसारी ने बताया कि आयुर्वेदिक काढ़े एवं होम्योपैथिक औषधि के उपयोग से प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जिससे कोरोना पॉजिटिव के अंदेशे को कम किया जा सकता। डॉक्टर मोहम्मद कलीम अंसारी ने बताया कि 7 मई से 14 मई 2020 तक कंटेनमेंट क्षेत्र में 5500 कारों का वितरण किया गया है, जिससे लगभग 5900 व्यक्तियों को लाभ प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार होम्योपैथिक की दवा आर्सेनिक एल्बा की 600 फाईल्स का वितरण किया गया है जिससे लगभग 6000 लोग लाभान्वित हुवे हैं। अब तक उपरोक्त दवाइयां हरीरपुरा, दाऊद पुरा, मोमिनपुरा, उपकार नगर, खानका वार्ड, जय स्तंभ, फुल गली, पीपल गली, शाह बाजार, मालीवाड, सीलमपुरा और तिलक वार्ड में दवाओं का वितरण किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version