राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद नई दिल्ली व   कोकण मुस्लिम एज्यूकेशन  सोसायटी के सहयोग से 20 वॉ अखिल भारतीय उर्दू किताब मेला का शुभारंभ 17 दिसंबर से | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद नई दिल्ली व   कोकण मुस्लिम एज्यूकेशन  सोसायटी के सहयोग से 20 वॉ अखिल भारतीय उर्दू किताब मेला का शुभारंभ 17 दिसंबर से | New India Timesराष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद नई दिल्ली व   कोकण मुस्लिम एज्यूकेशन सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से  20 वॉ अखिल भारतीय उर्दू किताब मेला का शुभारंभ 17 दिसंबर को होगा, जिसका उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर करेंगे। इस किताब मेला को लेकर, केएमई सोसायटी, शिक्षक, छात्रों तथा बुद्धि जीवी वर्ग सहित भिवंडी के नागरिकों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। शहर वासियों द्वारा  इस आयोजन को भारी प्रतिसाद मिल रहा है। लोग जुड़ते जा रहे हैं और जगह जगह कॉर्नर मीटिंग्स आयोजित कर रहे हैं, रैलियां निकाली जा रही हैं, जिसमें छात्र बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं परिणामस्वरूप उर्दू मेले को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, डॉक्टरों, इंजीनियरों , अभिभावकों , छात्रों,  शायरों,  कवियों  तथा  मजदूर वर्ग भी इसमें शामिल होने में गर्व महसूस कर रहे हैं । इस संबंध में  रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज  के AVI सभागृह  में पत्रकार परिषद  का आयोजन किया गया। पत्रकार परिषद में  केएमई सोसायटी  के अध्यक्ष असलम फकीह, रईस हाई  स्कूल के अध्यक्ष शफी मुकरी, प्राचार्य जियाउर्रहमान  अंसारी, शिक्षाविद रफी अंसारी और उप प्राचार्य अब्दुल अजीज अंसारी ने मेले की तैयारी के संदर्भ  में पत्रकारों को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि  उर्दू मेले का शुभारंभ 17 दिसंबर को होगा, जो 25 दिसंबर तक जारी  रहेगा। इस प्रकार यह मेला 9 दिनों तक जारी रहेगा। इसकी शुरुआत  कारवाँ उर्दू के जुलूस के साथ होगी। यह जुलूस सलाहुद्दीन अय्यूबी मेमोरियल हाई स्कूल एण्ड जूनियर  कॉलेज, गैबी नगर से निकलेगा जो विभिन्न मार्गों से हुए लगभग तीन किमी की दूरी तय करते हुए रईस हाई स्कूल कैम्पस पहुंचेगा। इस जुलूस यात्रा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर,  प्रसिद्ध लेखक और फिल्म गीतकार  गुलज़ार, राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद के निदेशक इरतिजा करीम, भिवंडी सांसद कपिल पाटिल, विधायक महेश चौघुले, रूपेश म्हात्रे तथा भिवंडी के सभी स्कूल व ग्रामीण  के छात्र,  शिक्षक, शायर, कवि, शहर के बुध्दिजीवी, अभिभावक  शामिल होंगे। 9 दिनों तक जारी रहने वाले इस मेले में अंताक्षरी, भाषण प्रतियोगिता, ग़ज़ल प्रस्तुति , संगोष्ठी, सेमिनार, पत्रकारिता कार्यक्रम, अखिल भारतीय मुशायरा और वार्ता भी आयोजित किए जाएंगे। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version