संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

संकटकाल के इस दौर में बहुत से नायक नायिकाओं ने अपने फोटोज के माध्यम से यह उजागर किया कि हम गरीबों को रोटी तो दे रहें है पर एक चित्र के साथ जो कि लोगों को यह बताएगा कि हमने दान किया।

मगर समाज मे बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो एक हाथ से दान देते है तो दूसरे हाथ को भी पता नहीं पड़ने देते ऐसी ही एक अद्भुत प्रतिभा की धनी रुपाली कुराने कोल्हापुर निवासी से आज फ़ोन से हुई परिचर्चा के दौरान यह ज्ञात हुआ कि सैकड़ों लोगों को रोज समझाइश देना की सरकार के नियमों का पालन कीजिये, सोशल डिस्टेन्स के नियमों को समझाना, गरीबों की प्रत्येक समस्या से अवगत होना और उसका हर हाल में निवारण करना, समय समय पर ब्लड डोनेट कैम्प लगाना जिसके लिए भी उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है। फ़ोन आने पर तत्काल उनको ब्लड अवेलेबल करवाना काबिले तारीफ है। ऐसे समाज सेवी अपनी पब्लिसिटी ना चाहते हुए सिर्फ अपने कर्म में ध्यानरत रहते हैं।

हम उन सभी लोगों का अभिनंदन करते हैं जो मीडिया के माध्यम से रोज अपने किस्से पब्लिश करवाते रहते हैं सत्य है पर कड़वा है लेकिन ऐसे लोगों को भी उजागर करना मीडिया का कर्तव्य है।
मैं और मेरा समाचार चैनल मिस रुपाली कुराने का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
