एनएसयूआई मेडिकल विंग ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर किया दीप प्रज्वलित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एनएसयूआई मेडिकल विंग ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर किया दीप प्रज्वलित | New India Times

मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेडे के आह्वान पर पूरे प्रदेश में एनएसयूआई ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर कोरोना महामारी से लड़ते समय शहीद हुए डॉक्टरों, नर्सों और समस्त चिकित्सकीय स्टाफ के सम्मान में ‘दीप प्रज्वलित’ करवाए।
एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने भोपाल के हमीदिया चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ के साथ दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ का उत्साहवर्धन किया। जिसमें नर्सिंग यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन श्रृंगी भी उपस्थित थे और डॉ. श्रृंगी ने देश और प्रदेश के सभी नर्सिंग स्टाफ से भी दीप प्रज्वलन के लिए अपील की थी।
डाॅ श्रृंगी ने बताया कि सभी नर्सिंग स्टाफ ने प्रदेश में हॉस्पिटल और अपने घर पर दीप प्रज्वलित कर कोरोना में शहीद हुए नर्सिंग स्टाफ को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हमीदिया चिकित्सालय की नर्सिंग सुप्रीटेंट राम रति बाई ने सभी को संबोधित करते हुए कोरोना को हराने की शपथ दिलवाई और सभी कोरोना यौध्दाओ का हौसला बढाया।

रवि परमार ने बताया कि आज सभी ने दुनिया में नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल और कोरोना महामारी में मरीजों की सेवा और देख-भाल में शहीद हुए नर्सिंग स्टाफ को श्रद्धांजलि अर्पित की और केक काटकर नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का 200 वां जन्मदिवस मनाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version