ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में हुई धरमपुर थाना प्रभारी एमडी शाहिद की मौत, पुलिस अधीक्षक पन्ना सहित पुलिस जवानों ने दी श्रद्धांजलि | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में हुई धरमपुर थाना प्रभारी एमडी शाहिद की मौत, पुलिस अधीक्षक पन्ना सहित पुलिस जवानों ने दी श्रद्धांजलि | New India Times

देश जहां आज कोरोना जैसी विश्वव्यपि महामारी से लड़ रहा है और कोरोना योद्धा दिन-रात लोगों को इस महामारी से बचाने में लगे हुए हैं, ऐसे ही एक कोरोना योद्धा पन्ना के धरमपुर थाना प्रभारी एमडी शाहिद जिनकी आज ड्यूटी के द्वारान सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। जिसकी खबर पूरे पन्ना जिले में आग की तरह फैल गई और लोग उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में हुई धरमपुर थाना प्रभारी एमडी शाहिद की मौत, पुलिस अधीक्षक पन्ना सहित पुलिस जवानों ने दी श्रद्धांजलि | New India Times

इसी क्रम में पन्ना के स्थानिय पुलिस परेड ग्राउंड में आज पुलिस अधीक्षक पन्ना मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकेएस परिहार और रक्षित निरीक्षक देविका सिंह सहित समस्त थाना प्रभारियों और पुलिस जवानों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी इस द्वारान पुलिस अधीक्षक सहित सभी पुलिस जवान भावुक हो गये थे।
वहीं पुलिस अधीक्षक पन्ना मयंक अवस्थी का कहना है कि यह पन्ना और पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। श्री शाहिद पिछले 45 दिनों से अपने परिवार वालों से भी नहीं मिले थे और एक सच्चे कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे थे। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक पन्ना ने उनके परिवार की भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version