पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कोरोना से जंग जीतने वाले बुरहानपुर के 13 योद्धाओं का किया अभिनंदन | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कोरोना से जंग जीतने वाले बुरहानपुर के 13 योद्धाओं का किया अभिनंदन | New India Times

मध्य प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने कोरोना से जंग जीतने वाले 13 योद्धाओं का अभिनंदन किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने 2.50 मिनट के वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि मेरे शहर के 13 भाई बहन नेगेटिव हो कर घर पहुंच रहे हैं या पहुंचने वाले हैं। आज का दिन आत्मविश्वास देने वाला दिन है। जीत से उम्मीद दिलाने वाला दिन है। श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि हमारे बताने में बचाव है और छुपाने में खतरा है। उन्होंने कहा कि बीमारी होगी तो इलाज होगा, नहीं होगी तो घर पहुंच जाएंगे। अपने परिवार से दूर रहकर इस महामारी से मुकाबला कर रहे मेडिकल एवं पैरा मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी, कोरोना वारियर्स आदि जो पीपीई किट पहनकर मैदान में डटे हैं उन सभी को मैं प्रणाम करती हूं। अभिनंदन करती हूं। श्रीमती चिटनीस ने आशा व्यक्त की कि जीतेंगे, जिएंगे, और जल्द ही स्वस्थ होकर अपने खून पसीने की कमाई से हम अपने परिवार का पूर्व अनुसार पालन पोषण करेंगे, खेती किसानी करेंगे। लेकिन रास्ता है जीत का, समझदारी का, धैर्य का और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों के पालन करने का।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version