इलाहबाद बैंक के दबंग कर्मचारी ने खाता धारक का सर फोड़ कर किया लहूलुहान, दबंग बैंक कर्मी के विरुद्ध कोतवाली नानपारा में मुकदमा दर्ज | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

इलाहबाद बैंक के दबंग कर्मचारी ने खाता धारक का सर फोड़ कर किया लहूलुहान, दबंग बैंक कर्मी के विरुद्ध कोतवाली नानपारा में मुकदमा दर्ज | New India Times

बहराइच नानपारा के बैक कर्मी ने खाता धारक का सिर फोड़ कर बैंक में ही घायल किया और फिर घायल को बैंक से खींच कर बाहर कर दिया। पीड़ित ने बैंक कर्मी के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाल नानपारा ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि बैंक कर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है कार्यवाही की जा रही है। मामला नगर के स्टेशन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक का है। कोतवाली नानपारा के ग्राम अशरफा बन्जरिया निवासी 55 वर्षीय निजामुद्दीन पुत्र जुमई पैसा निकालने के लिए आया था जैसे ही उसने पैसा निकाला वह अन्दर पैसा गिनने के साथ-साथ नोट देखने लगा वैसे ही बैंक कर्मी अमित पुत्र भोले ने उसे बैक से बाहर जाने को कहा तब निजामु द्दीन ने कहा पैसा देखकर गिन ले तब बाहर जायें। इससे नाराज होकर बैंक कर्मी अमित ने निजामुद्दीन के सिर पर कोई भारी वस्तु मार कर सिर फोड दिया और अपशब्द का भी जमकर प्रयोग किया, यही नहीं अभद्रता की सारी सीमाएं लांघते हुए बाहर निकाल दिया।

By nit

3 thoughts on “इलाहबाद बैंक के दबंग कर्मचारी ने खाता धारक का सर फोड़ कर किया लहूलुहान, दबंग बैंक कर्मी के विरुद्ध कोतवाली नानपारा में मुकदमा दर्ज”
  1. आप लोगों ने एक साइड का स्टोरी छाप दिया है न्यूज़ को मसालेदार बनाने के लिए। घटिया पेपर, घटिया पत्रकारिता।

  2. Amit ko itna abhiman hai to apne barabar wale ko marta ek akele ko jhund Banakar marne ka riwaj hai tum me ye kaam pidit karta to tum use Atankwadi kehte bank lutera kehte upar wale ki lathi me awaz nahi hai beta amit dekhna tumhe koi sarfira na marde………..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version