थाना अवधपुरी पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 7 डिब्बों में महुआ लहान कुल 105 लीटर शराब मिलने पर मौके पर ही किया नष्ट | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना अवधपुरी पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 7 डिब्बों में महुआ लहान कुल 105 लीटर शराब मिलने पर मौके पर ही किया नष्ट | New India Times

कोरोना संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण हेतु लॉक डाउन के दौरान शराब एवं गुटखा विक्रय व परिवहन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। इस दौरान कुछ तस्करों द्वारा कमाई के लालच में अवैध रूप से शराब बनाकर एवं गुटखा आदि की तस्करी व विक्रय किया जा रहा है, जिनकी रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों के पालन में अवधपुरी पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी।

थाना अवधपुरी क्षेत्र में ग्राम झागरिया में बंजारा समाज के कुछ लोगों द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाने की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त हुयी थी, जो वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर मौके पर पहुंचकर एक खाली झुग्गी से करीब 07 डिब्बों में महुआ लहान कुल 105 लीटर मिलने पर मौके पर ही नष्ट किया गया है।
थाना अवधपुरी पुलिस द्वारा अवैध रूप से गुटखा, तम्बाकु, सिगरेट, बीडी विक्रय करते आरोपी कार्तिक भौमिक पिता अधीर कुमार भौमिक उम्र 39 साल नि. शिव मंदिर के पास अवधपुरी भोपाल को पकड़ कर कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी उनि विजय त्रिपाठी, उनि बी पी गौर, सउनि राकेश सिंह परिहार, आर.461 राजीव कुमार, आर.3716 विपुल पाण्डे एवं आर.934 अहिवरन सिंह द्वारा कड़ी मेहनत व लगन से कार्य कर सफलता हासिल की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version