शासकीय स्वास्थ्य विभाग का वाहन चालक निकला कोरोना पॉजिटिव | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

शासकीय स्वास्थ्य विभाग का वाहन चालक निकला कोरोना पॉजिटिव | New India Times

अभी तक जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक महिला कोरोना पॉजीटिव ही निकली थी लेकिन देर रात्रि को आई रिपोर्ट में दूसरा मामला प्रकाश में आया है। दूसरा मामला झाबुआ शहर के मारुती नगर से आया है। यह मामला चिंताजनक है क्योंकि जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला वह स्वास्थ्य विभाग में वाहन चालक है जो वेक्सीन लेकर जिले में जगह-जगह जाता था। इसके अलावा वह झाबुआ शहर की घनी बस्ती में रहता है।
यह मामला प्रकाश में आते ही शहर में तनाव बढ़ गया है।
शहर का हुडा इलाका सील करने के अलावा बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के सम्पर्क में आने वाले स्टाफ और उसके रहवासी इलाके में रहने वालों व स्वजनों के सेम्पल भी लिए जाएंगे। वह जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दो दीन पहले भर्ती किया गया था उसे सर्दी-खांसी भी जोरो से थी और बुखार भी नहीं उतर रहा था। स्वास्थ्य विभाग में भी चिन्ता दिख रही थी।
अधिकारियों से चर्चा करने पर लग रहा था कि संक्रमण का खतरा दबे पांव झाबुआ शहर में आने की पृष्ठ भूमि तैयार हो रही है केवल रिपोर्ट का इंतजार था। देर रात को मिली रिपोर्ट ने होश उड़ा दिए हैं।

बड़ी संख्या में होगी सेम्पलिंग

वाहन चालक होने से सीधे सपंर्क में आने वाले विभागीय अमले की अब पहचान शुरू हो गई है। वैसे तीन शासकीय सेवकों को पहले ही दिन में होम कोरनटाईन होने का कह दिया गया था। शंका के आधार पर यह काम दिन से ही चल रहा था। हुडा क्षेत्र में भी अब सेम्पलिंग का काम युद्ध स्तर पर चलेगा।
घबराये नहीं, भले ही कोरोना ने शहर में दस्तक दे दी है
लेकिन अब समय घबराने का नहीं है बल्कि हमे डटकर इस चुनौती का मुकाबला करना है।

घर पर ही रहें सुरक्षित रहें

किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, हर जानकारी की प्रमाणिकता जांचे बेवजह बाहर नहीं घूमें, सोशल डिस्टनसिंग रखते हुए घर आने वाली हर खाद्य सामग्री को अच्छे से धोकर इस्तेमाल करें और बार – बार हाथ भी धोएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version