मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खानका वार्ड के सामाजिक कार्यकर्ता एवं असहाब- ए सुफ्फ़ा एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल बासित ने जिला कलेक्टर से निवेदन किया है कि वार्ड नंबर 33, खानका वार्ड पूरी तरीके से सील है जिसके कारण वार्ड वासियों को बहुत ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राशन, दूध, सब्जी की सबसे ज्यादा परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने कलेक्टर बुरहानपुर से इस ओर ध्यान देकर तत्काल लोगों की मदद करने का आग्रह किया है ताकि कोरोना की इस महामारी से हम सब मिलकर लड़ सकें।
