कोरोना योद्धा पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा का हुआ आयोजन | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

कोरोना योद्धा पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा का हुआ आयोजन | New India Times

आगरा दैनिक जागरण के उप संपादक श्री पंकज कुलश्रेष्ठ की कोरोना कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद इलाज के दौरान 7 मई 2020 को मौत हो गयी है। उनकी आत्मा शांति के लिए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा चंदा ग्रीन वेल्फेयर सोसाइटी ट्रांसपोर्ट नगर मथुरा के मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शोक सभा रखी गई। शोक सभा में सभी लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान 2 मिनट का मौन व्रत रखा गया।

कोरोना योद्धा पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा का हुआ आयोजन | New India Times

शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि श्री पंकज कुलश्रेष्ठ जी बहुत सरल स्वभाव के साथ कर्तव्यनिष्ठा एवं मृदुलभाषी थे। उनके मथुरा जिला प्रभारी रहने के दौरान ऐसे लोगों की काफी मदद की जो अपनी बात को शासन प्रशासन तक नहीं पहुंचा पाते थे। आज उनके ना रहने के कारण पत्रकारिता जगत के साथ समाज से एक अच्छा नागरिक होने के नाते यह क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती है। विनोद दीक्षित ने प्रदेश सरकार से मांग की है परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ उनकी धर्मपत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए क्योंकि श्री पंकज कुलश्रेष्ठ अपने परिवार के मुखिया थे और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी, आज उनके ना रहने से परिवार पूरी तरह से बिखर गया है इसलिए सरकार को आर्थिक मदद देने के साथ सरकारी नौकरी देनी चाहिए।

शोक सभा के अंत में उनकी तस्वीर के समक्ष कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन व्रत रखते हुए इस दुख की घड़ी में प्रार्थना की गई साथ ही उनके परिवार को धैर्य रखने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में कृष्ण वीर चौधरी शशांक तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विजेंद्र सिंह, श्रीमती अंजली मिश्रा, श्रीमती आशा बसवानी, कुमारी रितिका वासवानी ,शीलू डॉ योगेश,आजनेय विकल्प चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article