भोपाल वासियों से कलेक्टर श्री पिथोड़े ने की अपील, कोरोना से डरे नहीं आप सभी आगे आएं और कराएं जांच | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल वासियों से कलेक्टर श्री पिथोड़े ने की अपील, कोरोना से डरे नहीं आप सभी आगे आएं और कराएं जांच | New India Times

कलेक्टर ने कोराना संक्रमण को रोकने के लिए सभी भोपाल वासियों से आगे आकर स्वयं बताने की अपील की है। उन्होंने ने कहा है कि अगर आपके घर में या पड़ोस में किसी भी व्यक्ति को सर्दी, खांसी-जुखाम या सांस में लेने में कठिनाई जैसे कोई भी लक्षण हो तो तुरंत फीवर क्लीनिक में जाकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। भोपाल में सभी संजीवनी क्लीनिक, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में फीवर क्लीनिक की शुरुआत की गई है। यदि सही समय पर इस संक्रमण की पुष्टि हो जाए तो इसका इलाज कर जल्दी से ठीक हो सकते हैं और परिवार के साथ आस पास के रहवासियों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

भोपाल वासियों से कलेक्टर श्री पिथोड़े ने की अपील, कोरोना से डरे नहीं आप सभी आगे आएं और कराएं जांच | New India Times

आप सभी जानते हैं कि भोपाल में 370 से अधिक मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। इसलिए यदि हमारे अंदर इस तरह के लक्षण हैं तो हमें डरना नहीं चाहिए बल्कि स्वयं आगे आना चाहिए और बताना चाहिए। यहां आप डॉक्टर से सलाह लें और अपना परीक्षण कराएं। आवश्यकता होने पर आपका स्वैप टेस्ट सेम्पल भी लिया जाएगा।
कलेक्टर श्री तरुण पिथौड़े के निर्देश पर भोपाल वासियों में सर्दी खांसी और बुखार के लक्षण वाले मरीजों के लिए संजीवनी क्लीनिक, शासकीय अस्पतालों और उनके अधीनस्थ अस्पतालों में जांच और सैंपल कलेक्शन की सुविधा शुरू की गई है। भोपाल में सभी संजीवनी क्लीनिक और शासकीय स्वास्थ केंद्र सहित गांधी चिकित्सालय विश्वविद्यालय/ हमीदिया अस्पताल, गैस राहत कस्तूरबा चिकित्सालय, रेलवे चिकित्सालय, ईएसआई चिकित्सालय, सिविल अस्पताल बैरागढ़ और उनके अधीनस्थ चिकित्सालयों में ई एल आई सर्दी खांसी और फ्लू के पीड़ितों की जांच, उपचार एवं सैंपल कलेक्शन निरंतर जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version