मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव नगर के व्यापारी मण्डल के द्वारा कलेक्टर के नाम एसडीएम रोशन राय को ज्ञापन सौंप कर नगर की दुकानें खुलवाने की मांग की गई है। व्यापारी मण्डल ने दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया है की अधिकांश व्यापारियों के द्वारा सिजन को देखते हुए लाॅकडाउन के पहले ही माल का स्टाक कर लिया गया है और कई व्यापारी तो कूलर पंखे सहित गर्मी के सीजन में उपयोग होने वाली अनेकों वस्तुएं व्यापारियों ने स्टाक कर रखे हैं। लाॅक डाउन के कारण गर्मी का सीजन भी निकल रहा है। व्यापारियों का कहना है की शहर में अधिकांश दुकानें खुली दिखाई दे रही हैं तो सभी दुकानें खुलवाने की छूट दी जाए। वैसे भी व्यापारियों को कर्मचारियों की सैलरी बैंकों का ब्याज सहित व्यापार से जुड़े अन्य खर्चे वहन करने की स्थिति में अब व्यापारी वर्ग सक्षम नहीं रहा। लाॅक डाउन 40 दिन से अधिक हो गए हैं जिस कारण सभी व्यापारी वर्ग की स्थिति आर्थिक रुप से लड़खड़ा गई है ऐसी स्थिति में सभी व्यापारी वर्ग ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि समस्त दुकानें खुलवाने के लिए लाॅक डाउन में छूट दी जाए।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से व्यापारी मण्डल अध्यक्ष रामा साहू, अमरदीप राय, अशोक विश्वकर्मा, रमेश साहू, प्रदीप बत्रा, नीरज भमोरे, इमरान खान, नवाब शाह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।
