बहराइच जिले के दो सगे भाईयों के मकान बंटवारे में हुए विवाद में युवती की गला काटकर हत्या, 6 अन्य घायल, 23 मई को युवती की होनी थी शादी | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच जिले के दो सगे भाईयों के मकान बंटवारे में हुए विवाद में युवती की गला काटकर हत्या, 6 अन्य घायल, 23 मई को युवती की होनी थी शादी | New India Times

बहराइच जिला के हरदी थाना क्षेत्र के दहाव के माधव पुरवा गांव में गुरुवार को सगे भाइयों में मकान के बंटवारे के विवाद में युवती ज्योति पुत्री दशरथ (19) की हसिया से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में श्रवण कुमार (22), शीला देवी (11) पुत्रगण दशरथ, राजमंगल (40), राजमन (35) पुत्रगण जासे व दिव्या (16) पुत्री राजमन घायल हो गए। बता दें कि एक पक्ष के राजमंगल, राजमन, राजदेव व दूसरे पक्ष के दशरथ, देवमन के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और हसिया व लाठी डंडे चले। घटना की सूचना पाकर एएसपी रवींद्र कुमार सिंह, सीओ शंकर प्रसाद यादव, एसओ शिवानंद प्रसाद यादव समेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा। एएसपी ने आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसओ ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
मृतका ज्योति की मां अल्पना ने रोते हुए बताया कि बिटिया की विवाह पड़ोस के बेलासपुर गांव निवासी दिनेश के साथ तय हुआ था और 23 मई को शादी होनी थी। घटना से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version