रहीम शेरानी, रतलाम (मप्र), NIT:

लॉकडाउन में विभिन्न राज्यों में फंसे प्रदेश के मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन रतलाम एंट्री पॉइंट पर आएगी।
इसके पूर्व की जरूरी व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा रेलवे स्टेशन पहुंचकर जायजा लिया गया और अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान
पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रथम ट्रेन राजकोट से 8 मई को आएगी।
