महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त व विरोधी पक्ष नेता डॉ.आसिफ शेख के मार्गदर्शन में प्रवासियों के लिए शुरू हुआ फ्री मेडिकल सर्टिफिकेट कैंप | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त व विरोधी पक्ष नेता डॉ.आसिफ शेख के मार्गदर्शन में प्रवासियों के लिए शुरू हुआ फ्री मेडिकल सर्टिफिकेट कैंप | New India Times

महाराष्ट्र के पुर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त व विरोधी पक्ष नेता डॉ.आसिफ शेख के मार्गदर्शन में गांव जाने वाले प्रवासियों की सेवा के लिए हेल्पिंग हैंड फॉर ह्युमिनिटी फ़ाउंडेशन के डॉक्टरों की टीम द्वारा लोगों को चेक करके फ़्री मेडिकल सर्टिफिकेट देने की शुरुआत आज बुधवार 6 मई 2020 से भाईंदर वेस्ट पोस्ट ऑफिस के पास सुपर स्टार केबल नेटवर्क से की गई है। पहले दिन करीबन 500 लोगों को सेवाभावी डॉ.जमीर अंन्सारी, डॉ.मोहम्मद मुदस्सीर, डॉ.मुश्ताक अहमद खान, डॉ.इक्बाल अंन्सारी की टीम द्वारा चेकअप करके मुफ्त में मेडीकल सर्टिफिकेट दिये गये।

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त व विरोधी पक्ष नेता डॉ.आसिफ शेख के मार्गदर्शन में प्रवासियों के लिए शुरू हुआ फ्री मेडिकल सर्टिफिकेट कैंप | New India Times

महापौर श्रीमती ज्योत्सना हसनाले, डेप्युटी एसपी श्री शशिकांत भोसले, डेप्युटी कमिश्नर डॉ.पानपट्टेजी ने विजिट करके डॉक्टरों व संस्था पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाकर उनका आभार व्यक्त करके शुभकामनाएँ दीं। इस सेवा कैम्प को सफल बनाने के लिए संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर श्री इम्तियाज़ शेख, मौलाना मुदस्सिर, इरफ़ान इनामदार, रियाज शेख, शाहबाज़ शेख, साकिब अन्सारी, जैद खोत, समीर शेख, साहिल चौधरी, तनवीर शेख आदि कार्यकर्ता निःस्वार्थ मेहनत कर रहे हैं। इससे पहले संस्था के युवाओं नें ज़रूरतमंद ग़रीबों को महिने का राशन किट, खाना व एमबीएमसी डॉक्टरों व नर्स स्टाफ के लिए कोरोना कोविड-19 के 500 टेस्टिंग किट व पीपीई किट कमिश्नर श्री चंद्रकांत डांगेजी को दिये हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version