जिंदगी अनमोल है, इंसान हो या जानवर इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी: विनोद दीक्षित। लॉक डाउन के दौरान मथुरा में लगातार की जा रही है जानवरों के भोजन की व्यवस्था | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

जिंदगी अनमोल है, इंसान हो या जानवर इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी: विनोद दीक्षित। लॉक डाउन के दौरान मथुरा में लगातार की जा रही है जानवरों के भोजन की व्यवस्था | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश महासचिव मोहन श्याम के नेतृत्व में आज लॉक डाउन के 41 वें दिन कैंट रेलवे स्टेशन पुराना बस स्टैंड क्वालिटी तिराया, विकास बाजार, कंकाली मंदिर, भूतेश्वर डीग गेट मसानी चौराहा, कच्ची सड़क, गोकुल रेस्टोरेंट पर लगातार बंदरों, गायों, नंदी बाबा, कुत्तों के भोजन के लिए मुहिम चलाई जा रही है।

जिंदगी अनमोल है, इंसान हो या जानवर इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी: विनोद दीक्षित। लॉक डाउन के दौरान मथुरा में लगातार की जा रही है जानवरों के भोजन की व्यवस्था | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि इस त्रासदी के समय लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं लेकिन हम अपने जानवरों को इस भागमभाग में भूल गए, जानवरों की स्थिति बहुत खराब है इसलिए हमारी समिति के द्वारा इंसानों के साथ जानवरों के भोजन की व्यवस्था लगातार करवाई जा रही है जिससे इंसानों के साथ जानवरों की जिंदगी बचाई जा सके। प्रदेश महासचिव मोहन श्याम शर्मा ने कहा है कि आज के समय इस संक्रमण बीमारी कोरोना कोविड-19 से हर कोई अपने अपने हिसाब से जूझ रहा है लेकिन इस त्रासदी में हमारे जानवर जो कि हमारी संस्कृति हैं वह आज के समय बहुत भूखे हैं, मैं सभी से निवेदन करता हूं कि अपने आसपास घूमने वाले जानवरों को मानवीय संवेदना के कारण भोजन जरूर करवाएं, अगर यह लोग ही नहीं बचेंगे तो हमारी संस्कृति भी नहीं बचेगी, जानवर भी हमारी संस्कृति की पहचान हैं इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर रवि चौधरी, अतुल शर्मा, मनीष चौधरी जीतेंद्र अरोरा, गौरव वर्मा मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version