आरजीपीवी के छात्र-छात्राओं से फीस का दबाब बनाने के संबंध में NSUI ने राज्यपाल एवं कुलपति को लिखा पत्र | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

आरजीपीवी के छात्र-छात्राओं से फीस का दबाब बनाने के संबंध में NSUI ने राज्यपाल एवं कुलपति को लिखा पत्र | New India Times

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के समन्वयक समर्थ समाधिया ने आरजीपीवी के छात्र-छात्राओं से फीस का दबाब बनाने के संबंध में आज महामहिम राज्यपाल एवं कुलपति को पत्र लिख कर कहा है कि कोरोना महामारी के चलते छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान मे रखते हुए निजी महाविद्यालय को आदेश जारी करें कि वह छात्र-छात्राओं से फीस के लिए दबाब ना बनायें।

समाधिया ने पत्र के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय और कुलपति महोदय को बताया कि यूजीसी के आदेश के अनुसार यूजी और पीजी के एग्जाम को जून तक स्थगित कर दिया गया है ऐसे में प्रदेश के कई निजी महाविद्यालय छात्र-छात्राओं से अभी फीस का दबाब बना रहे हैं।

समाधिया ने पत्र के माध्यम से राज्यपाल महोदय और कुलपति महोदय के समक्ष चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि चूंकि महामारी के चलते प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राएं निम्न वर्ग और मध्यम वर्ग से आते हैं जो कि इस समय फीस जमा करने में असमर्थ हैं व।

समाधिया ने पत्र के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय और कुलपति महोदय से अनुरोध किया है कि लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान मे रखते हुए निजी महाविद्यालय को आदेश जारी करें कि वे छात्र-छात्राओं से फीस के लिए दबाब ना बनायें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version