गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला कारागार में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सक।
मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुरी जिला जेल में पिछले पांच सालों से बन्द हत्या के विचाराधीन कैदी सत्य राम की उस वक्त मौत हो गयी जब वो नहाने के लिए जा रहा था। इस मामले में जेल प्रशासन ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। सत्यराम सेना से रिटायर थे, उनकी उम्र 77 वर्ष बताई जा रही है और वह थाना औंछा के ग्राम नगला रामसिंह के रहने बाले थे।
