पुलिस ने ग्राम पंचायत प्रतापपुर उपरहर के मजरा लोनियन पुरवा में एक दर्जन से अधिक घरों पर धावा बोलकर घरों में घुसते हुए बुजुर्ग, महिलाओं समेत कई लोगों को जमकर पीटा | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

पुलिस ने ग्राम पंचायत प्रतापपुर उपरहर के मजरा लोनियन पुरवा में एक दर्जन से अधिक घरों पर धावा बोलकर घरों में घुसते हुए बुजुर्ग, महिलाओं समेत कई लोगों को जमकर पीटा | New India Times

पुलिस ने बहराइच जिला के ग्राम पंचायत प्रतापपुर उपरहर के मजरा लोनियन पुरवा में 1 दर्जन से अधिक घरों पर धावा बोलकर घरों में घुसते हुए बुजुर्ग, महिलाओं समेत कई लोगों की जमकर पिटाई की।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 11 बजे उपरोक्त ग्राम निवासी मुरलीधर पुत्र मेवाराम अपनी बहन के 15 दिन के बच्चे की दवा कराने के लिए जा रहा था, वह गांव से बाहर निकाला ही था कि थाने के दो सिपाही बगैर कुछ पूछे ही मारने लगे, गांव के लोगों ने देखा और विरोध किया जिस पर दोनों सिपाही वहां से चले गये।
आधे घंटे बाद थाने की फोर्स दो चार पहिया वाहन व कई सिपाही मोटरसाइकिल से वापस लौट आये और गांव के लोगों के घरों के दरवाजे पीट कर खोलवाने के बाद लोगों की पिटाई की। इसी दौरान बिजली विभाग के लाइनमैन (संविदा कर्मी) विजय कुमार चौहान जो कि ड्युटी के दौरान अपने घर खाना-खाने गया था इनके साथ सहयोगी विद्युत कर्मी जितेन्द्र कुमार को भी मारा पीटा तथा सहयोगी विद्युत कर्मी जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, शांति देवी, शीला देवी, सर्वेश कुमार सहित दर्जनों लोगों को जमकर पीटा तथा पकड़कर थाने पर ले आये, जिसकी जानकारी विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों को होने पर सभी लोग आक्रोशित होकर पुलिस विभाग की बर्बरतापूर्वक कृत्य के खिलाफ थाने की लाइट बंद कर दी।

स्थानीय दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि जिले के बार्डर गांव पर तैनात सिपाही द्वारा आने जाने वालों से अवैध रूप से वसूली की जाती थी जिसका विरोध करने की वजह से पुलिस खुन्नस खाये हुए थी। लोगों का कहना है कि पुलिस ने ग्रामीणों को पीटकर अपना गुस्सा निकाला है।

थाना विशेश्वरगंज के थाना प्रभारी से बात करने पर बताया गया कि लाॅकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा था इस पर 7 लोगों के ऊपर मुकदमा भी दर्ज किया गया है और आगे भी जो लाॅकडाउन का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाएगा।

By nit

Exit mobile version