खंडहर में बनाई जा रही देशी शराब भट्टी पर पुलिस ने दबिश देकर सैकड़ों लीटर कच्ची शराब/सामग्री की जप्त | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

खंडहर में बनाई जा रही देशी शराब भट्टी पर पुलिस ने दबिश देकर सैकड़ों लीटर कच्ची शराब/सामग्री की जप्त | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार थाना सुखी सेवनिया की पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम स्टेशन भदभदा में लॉकडाउन के दौरान कच्ची शराब का निर्माण और विक्रय बहुत बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन मे त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सुखी सेवनिया टीम द्वारा ग्राम स्टेशन भदभदा में दबिश दी गयी। दबिश के दौरान एक खंडहर से करीब 350 लीटर आधी बनी शराब से भरे 38 लावारिस कुप्पे मिले जो कच्ची शराब बनाने के लिए जमीन के अंदर छुपा कर रखे गए थे, जिन्हें मौके पर ही टीम द्वारा नष्ट कर दिया गया एवं 2 आरोपी महिलाओं सीताबाई और कज्जुबाई के घर से कच्ची शराब बनाने की मशीन , भट्टी इत्यादि सामग्री के साथ 34 लीटर कच्ची शराब मिली, जिसे बरामद कर महिलाओं पर आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article