कलेक्टर श्री तरुण पिथोड़े ने भोपाल वासियों से की ईमानदारी से लॉकडाउन का पालन करने की अपील | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री तरुण पिथोड़े ने भोपाल वासियों से की ईमानदारी से लॉकडाउन का पालन करने की अपील | New India Times

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्पूर्ण देश में लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाया गया है। कलेक्टर श्री तरुण पिथौड़े ने सभी भोपालवासियों से अपील की है कि लॉक डाउन-3 का ईमानदारी से पालन करें। आपकी ईमानदारी आपके खुद के लिए,परिवार, समाज और देश के लिए है। आपसे बस एक ही गुजारिश है। इन 14 दिनों के लिये स्वयं और परिवार के साथ केवल घर में समय बितायें। इस तरह भोपाल में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ी जा सकेगी और आप जंग जीत जाएंगे। उन्होंने सभी भोपालवासियों से अनुरोध किया है कि अतिआवश्यक चीजों या दवाईयां लेने जाते समय सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें। मोहल्ले या गलियों में अनावश्यक ना घूमें। यह देखने में आया है कि प्रथम संपर्क में आने वाले व्यक्ति को कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक होता है ।सभी से 1 मीटर से अधिक की दूरी बनाए रखे, मास्क पहनकर ही एक दूसरे से बात करे और सेनिटाइजेशन करते रहें। उन्होंने भोपालवासियों से अनुरोध किया है कि भोपाल को कोरोना मुक्त बनाने के लिए सभी अपना सहयोग दें।लॉकडाउन का पालन करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article