मोहम्मद मुज़म्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के वार्ड नंबर 16 के अंतिम छोर पर स्थित पुलिया लगभग तीन चार वर्षों से छतिग्रस्त हैं जिससे बारिश के दिनों में क्षेत्र वासियों को आवागमन के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिया हो या सड़कें शहर की लाइफ लाइन होती हैं, शहर की उन्नति के लिए पुलिया एवं सड़कें अच्छी होनी चाहिए जब ही शहर का विकास होता है किन्तु यहां जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण लम्बा समय बीत जाने के बावजूद भी आज तक पुलिया के नव निर्माण के लिए कोई आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई जिससे आने वाले बारिश के दिनों में नगर के अनेकों वार्डों के रहवासियों का शहर से संपर्क टूट जाएगा। रेलवे स्टेशन, स्कूल-काॅलेज सहित कई शासकिय कार्यालयों में पहुंचने के लिए लम्बे फेरे का सफर तय करना पड़ता है। इस मार्ग से होकर दमुआ, छिन्दवाड़ा, उमरेठ, हिनोतिया सहित अनेकों ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ता है। नपा से क्षेत्र वासियों ने मांग की है कि इस पुलिया का शीघ्र ही नव निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाहि किया जाए।
