पत्रकारों पर जानलेवा हमला मामला: भारतीय पत्रकार संघ एवं वरिष्ठ पत्रकारों की दखल के बाद पुलिस अधिक्षक ने एफआईआर दर्ज करने व गिरफ्तारी के दिये निर्देश | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पत्रकारों पर जानलेवा हमला मामला: भारतीय पत्रकार संघ एवं वरिष्ठ पत्रकारों की दखल के बाद पुलिस अधिक्षक ने एफआईआर दर्ज करने व गिरफ्तारी के दिये निर्देश | New India Times

भारतीय पत्रकार संघ के युवा ईकाई के जिलाध्यक्ष उमेश चैहान कल्याणपुरा वाले और उनके साथियों पर गुरूवार की रात्री में पिछे से प्राण घातक हमला करने और उन्हें गंभीर चोट पहुंचाने से पुरे जिले के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। इस प्रकार के जघन्य कृत्य करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाहीं करने के लिए शुक्रवार को भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के निर्देश पर प्रदेश संयोजक एडवोकेट हाजी सलीम शेरानी के नेतृत्व में जिले के पत्रकारों का एक दल पुलिस अधिक्षक विनित जैन से मिलने के लिए पहुंचा।

पुलिस अधिक्षक ने दिये एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

समाजहित में कलम के माध्यम से प्रशासन को जागृत और सहयोग करने में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है।भारतीय पत्रकार संघ हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए लड़ता आया है।
जब पत्रकारों के दल ने पुलिस अधिक्षक विनित जैन को घटना की पुरी वास्तविकता बताई और आहत उमेश चौहान को चिकित्सकों द्वारा मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चैट आने की पुष्ठी होने की जानकारी के बाद पुलिस अधिक्षक विनित जैन ने तत्काल इस संबंध में कल्याणपुरा थाना प्रभारी को दोषियों के खिलाफ अपराध पंजिबद्ध करने का निर्देश देते हुए उन्हें तत्काल गिरप्तार करने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के युवा ईकाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निलेश भानपुरिया, राष्ट्रीय सचिव हरिश यादव, प्रदेश सचिव मनोज उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष मनोज पुरोहित, निलेश सोनी व निर्मल व्यास, मेघनगर अध्यक्ष दशरथ कट्ठा, सुनील डाबी, तथा झाबुआ के वरिष्ठ पत्रकार असगरअली बोहरा, आलोक द्विवेदी, अहद खान, निकलेश डामोर, प्रविण सोनी, पीयूष गादीया, आफताब खान मौजुद थे साथ ही भारतीय पत्रकार संघ के मेघनगर, पेटलावद, थांदला, झाबुआ, कल्याणपुरा, पिटोल, राणापुर, पारा, कालीदेवी, सारंगी, बामनिया, खवासा, जामली, करवड़, बरवेट, रायपूरिया, झकनाउदा, उदेगढ, आदि क्षेत्रों के समस्त भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारियों तथा पत्रकारों ने इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की है व पीड़ित पत्रकारों के पक्ष में निष्पक्ष कार्यवाहीं की मांग की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version