जैसीनगर काग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दिलीप पटेल के समर्थन में देवरी पटेल समाज संघ अध्यक्ष ने दिया मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन, राजनैतिक द्वेष भावना से बनाये गय फर्जी मामले की पुनः जांच कराने की मांग | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जैसीनगर काग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दिलीप पटेल के समर्थन में देवरी पटेल समाज संघ अध्यक्ष ने दिया मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन, राजनैतिक द्वेष भावना से बनाये गय फर्जी मामले की पुनः जांच कराने की मांग | New India Times

सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र में जैसीनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप पटेल पर राजैनिक दबाब ब राजनैतिक द्वेष भावना से अवैध शराब बेचने के फर्जी मामला बनाकर गिरफ्तार भी किया गया जिसको लेकर देवरी एसडी़एम को पटेल समाज देवरी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया गया। इस घटना पर देवरी जनपद उपाध्यक्ष महेन्द्र पटेल ने कहा कि सुरखी क्षेत्र में आने वाले समय में उपचुनाव होना है इसी चुनावी षड्यंत्र के चलते दिलीप पटेल पर अवैध शराब बेचने का झूँठा आरोप लगा कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से पुलिस का पक्षपाती रवैया भी सामने आया है यह बहुत ही निंदनीय है, पटेल समाज इस घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा। आज दिन शुक्रवार को हमारी पटेल समाज ने निर्णय लेकर अध्यक्ष जी द्वारा मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया है कि मामले की पुनः जांच की जाये और फर्जी मामले में खात्मा लगाया जाए नहीं तो पूरे मध्य प्रदेश में पटेल समाज द्वारा आन्दोलन प्रदर्शन किया जाएगा और सुरखी में जिन नेताओं द्वारा राजनैतिक द्वेष भावना रखकर पुलिस द्वारा मामला बनवाया गया है उनका पूरी पटेल समाज खुलकर विरोध करेगी और जरूरत पड़ी तो प्रदेश की हर विधानसभा से पटेल समाज के लोग सुरखी विधानसभा में विरोध करने जायेंगे। पटेल समाज पर किसी भी प्रकार की राजनैतिक रूप से दवाव व प्रताड़ना विल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जायेगी, इसका परिणाम बहुत भयंकर होगा। आगामी समय में इस घटना का रिजल्ट जल्दी मिलेगा। नेताओं को जिस पद व कुर्सी का लालच है जिसके कारण यह कर रहे हैं वह पद नहीं मिलने देंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version