वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

किसान कांग्रेस के सह मंडल प्रभारी श्री देवेंद्र कुमार “पंकज” के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष पहलाद पटेल की देखरेख में ललित मिश्रा, कामिल उस्मानी, रोहित राठौर, आकाश चौरसिया, मनोज यादव, विवेक दीक्षित, मोइन खान, शिवम सैनी एवं नदीम खान ने उदरहना, महेवागंज, मिल पुरवा (फूलबेहड़) में जरूरतमंदों को खाद एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराई एवं आर्थिक मदद करी।
श्री देवेंद्र कुमार पंकज ने कहा कि पूरे जिले में हमारे कांग्रेसी सिपाही पूरी लगन से जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं, किसी भी गरीब को किसी भी कीमत पर भूखे नहीं सोने दिया जाएगा।
