किसानों के सर्वागीण विकास के लिए उपाय योजना करें: तुषार रंधे | New India Times

जुनैद शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

किसानों के सर्वागीण विकास के लिए उपाय योजना करें: तुषार रंधे | New India Times

खरीफ मौसम की फसलों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें पालक मंत्री अब्दुल सत्तार की अध्यक्षता में खरीफ मौसम की फसलों पर समीक्षा की गई। जिला परिषद अध्यक्ष डॉ तुषार रंधे ने शिरपुर तहसील के किसानों की समस्या से अवगत कराया और खरीफ फसलों को लेकर जिले में किसानों के सर्वागीण विकास के लिए उपाय योजना करने की सूचना शासन के सामने रखी।

जिला परिषद अध्यक्ष डॉ तुषार रंधे ने पालक मंत्री अब्दुल सत्तार के सामने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया की शिरपुर तहसील में बेमौसम ओलावृष्टि के कारण किसानों का आर्थिक नुकसान हुआ है, उनके खेती उत्पादन का हर्जाना अभी तक प्रशासन ने अदा नहीं किया है। कपास की फसलों पर बोंड इल्ली का प्रकोप है इससे निजात दिलाने के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर जन जागृति कार्यक्रम किसानों के बीच आयोजित करने की मांग भी उन्होंने की। फसल कर्ज की समस्या से किसानों को छुटकारा दिलाने, सब्जी वाले वाहनों को आवागमन में दिक्कत, बिजली ट्रांसफार्मर, कपास बिक्री केंद्र शुरू किए जाने तथा अन्य समस्याओं पर प्रशासन से हस्तक्षेप कर पारदर्शी सुविधाएं किसानों को उपलब्ध कराने की मांग जिले के पालक मंत्री अब्दुल सत्तार से डॉ तुषार रंधे ने की है।
इस अवसर पर ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ.तुषारजी रंधे, सांसद सुभाष भामरे, विधायक काशीरामजी पावरा, कुणाल पाटीलमंजुला गावित, जिला परिषद कृषि सभापती रामकृष्ण खलाने, जिलाधिकारी संजय यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी वान्मथी साबित व अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version