खेत से हजारों रूपये का अवैध सागौन लकडी बरामद | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​ 

खेत से हजारों रूपये का अवैध सागौन लकडी बरामद | New India Timesहरदा जिले के ग्राम रहटगांव में वन विभाग की टीम ने हरदा-बैतूल जिले की सीमा के पास एक खेत में बने टप्पर से 65 हजार रुपए कीमत की अवैध सागौन लकड़ी जब्त की है। लकड़ी को भूसे में दबाकर रखा गया था। वनग्राम डेबराबंदी में की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए बोरपानी रेंजर आरआर अटल ने बताया कि डेबराबंदी गांव के नजदीक 25 नग सागौन चरपट एक खेत के टप्पर में भूसे में छिपाकर रखी हुई थीं। मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान 1.345 घन मीटर लकड़ी बरामद हुई। इसका बाजार मूल्य करीब 65000 रुपए है। लकड़ी जब्त की गई। वहीं आरोपी फरार है। कार्रवाई में डिप्टी रेंजर जुगल किशोर अंडारिया, नारायण राव, राजेश बंसल, मोनू आदि शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version