संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गौरवशाली सामाजिक संस्था द्वारा गुरुवार दोपहर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जो फुटपाथ पर बैठे हुए हैं एवं रोज कमाने खाने वाले जो लॉक डाउन के चलते अभी अपनी मजदूरी पर नहीं जा पा रहे हैं उनके पास खाने-पीने की समस्या की वजह से भोजन पैकेट पहुंचाने के कार्य किये जा रहे हैं।

शासन प्रशासन द्वारा विभिन्न साधनों से शहर में राशन सामग्री पहुंचाई जा रही है किंतु संस्था के द्वारा प्रतिदिन भोजन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
निरंतर शिल्पा डोंगरा और बरखा श्रीवास्तव के परस्पर सहयोग से यह सामाजिक कार्य पूरे ग्वालियर जिले में की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप ग्वालियर में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो भूखा हो।
