बिना मास्क के किराना विक्रय करने पर भोपाल गाँधी नगर की तीन दुकानें सील | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बिना मास्क के किराना विक्रय करने पर भोपाल गाँधी नगर की तीन दुकानें सील | New India Times

भोपाल के गांधी नगर में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन न करते किराना दुकान संचालित करते हुए पाये जाने पर तीन दुकानों को सील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वैभव किराना, दीपक किराना और परसा किराना स्टोर पर कार्यवाही करते हुए तीनों किराना दुकानों को सील कर दिया गया है साथ ही तीनों दुकान का फूड लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है क्योंकि तीनों किराना संचालकों द्वारा जिला प्रशासन के जारी निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था जिस कारण यह कार्यवाही की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विगत 4 दिनों में 1500 से अधिक किराना दुकानों का निरीक्षण किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री पिथोड़े द्वारा निर्देश जारी किये गए थे कि बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले किराना दुकानों  पर धारा 188 के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जाए। अब तक आदेश का उल्लंघन करने पर 1 बैकरी और 5 किराना दुकानों के फ़ूड लाइसेंस/रेजिस्ट्रेशन निरस्त किये जा चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version