जफर खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

कोरोना जैसे महामारी से पुलिस योद्धा जिस तरह अपनी जान जोखिम में डाल कर समाज को इस भयंकर महामारी से बचाने का कार्य कर रहे हैं जिसे देख कई जगहों पर पुलिस प्रशासन का फूलों की बौछार कर पुलिस का सत्कार किया जा राह है।
आज उसी तरह इंदिरा नगर के नगर सेवक अनिस खान व बड़ा अल्वा के अजहर शेख, खालिदुज्जमा नगर सेवक व कालू भाई नगर सेवक ने पुलिस निरीक्षक संतोष माहाले, ग्रामीण पुलिस निरीक्षक ज्ञानोबा फड़, पीएसआई ठाकुर, पुलिस रंजीत खेडकर का शाल देकर सरकार किया गया साथ ही बुजुर्गों ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को दुवाओं से नवाजा व तारीफों के कसीदे भी पढ़े।
जिस तरह अकोट शहर आज कोरोना से मुक्त है इसमें कोई शक नहीं की पुलिस निरीक्षक संतोष महल्ले तहसीलदार राजेश ग्रो व आरोग्य टीम की ही मेहनत है जिससे अकोट बचा हुआ है।
अकोट में जी जान लगाकर रात दिन मेहनत करने वाले पुलिस निरीक्षक संतोष महल्ले का पूरा योगदान है जिसे अकोट शहर वासियों द्वारा सराहा जा रहा है। अकोट शहर में यहां नजारा देख जनता में पुलिस के प्रति प्यार वा सम्मान दिखाई दिया।
