ग्राम पंचायत उकाला विकास खण्ड तिरला द्वारा कोरोना महामारी के चलते स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत उकाला विकास खण्ड तिरला द्वारा कोरोना महामारी के चलते स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान | New India Times

कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश के साथ ग्रामीण जन भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इस वैश्विक महामारी के चलते धार जिले के विकास खण्ड तिरला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत उकाला के तहत कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मेरे गांव की जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने का काम किया जा रहा है व सार्वजनिक स्थानों पर नारे लेखन का कार्य किया भी जा रहा है जैसे- चौराहा, पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवन, मोहल्ला, रोड के आसपास और लोगों को समझाइश दी गई, लोग स्वच्छ रहेंगे, तो स्वस्थ रहेंगे। साथ ही लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने व शासन के नियमों का पालन करने की अपील की गई। यह कार्य स्वच्छाग्राही मयाराम परमार व सचिव बगदीराम बर्मन, रोजगार सहा. प्रकाश पटेल द्वारा गांव में भ्रमण कर लोगों को समझाइश दी व नारे लिखवाने का कार्य किया और आम जनता से अपील की कि घर पर रहें सुरक्षित रहें और अनावश्यक रूप से बाजार नहीं जायें और अपने हाथों को बार-बार साबुन से अच्छे से धोएं।

यह जानकारी पप्पू भाबर स्वच्छाग्राही ग्राम पंचायत कुआँ के द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version