पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अकेले रह रहे एक बुर्जग दंपति का जन्मदिन मनाने पहुंची ग्वालियर पुलिस | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अकेले रह रहे एक बुर्जग दंपति का जन्मदिन मनाने पहुंची ग्वालियर पुलिस | New India Times

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन के निर्देश पर उनकी पुलिस टीम ने अकेले रह रहे एक बृद्ध दंपति के घर पहुँचकर उनकी खुशी में शामिल होकर उनके जन्मदिन पर केक काटा।
हुआ यूं कि शहर में लाॅकडाउन चल रहा है, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन को सूचना मिली कि शहर में 501 ग्रीन पार्क सिरौल में एक बृद्ध श्रीमती मीरा गोयल पत्नी रामदीन अपने घर पर अकेले ही निवास करते हैं, उनके दोनों बेटे बाहर रहते हैं तथा उनका आज जन्मदिन है और वह अपने आपको अकेला महसूस कर रहे हैं।
श्री भसीन के निर्देश पर उनकी ग्वालियर पुलिस टीम ने उनके घर पहुँचकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उनकी खुशी में शामिल होते हुए पहले तो केक काटा और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। यह दृश्य कुछ ऐसा था कि लोगों के आंखों में आँसू छलक आये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version