राजधानी लखनऊ में पांच और लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, लालबाग में सब्जी वाला भी निकला संक्रमित | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

राजधानी लखनऊ में पांच और लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, लालबाग में सब्जी वाला भी निकला संक्रमित | New India Times

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। संक्रमण की चपेट में आई केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर की नर्स की मां में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। नक्खास निवासी नर्स के दो पड़ोसी भी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं लालबाग व तेलीबाग इलाके के एक-एक शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई है। लालबाग इलाके में संक्रमित पाया गया शख्स सब्जी विक्रेता बताया जा रहा है। लालबाग इलाके में कोरोना का यह पहला केस है। तेलीबाग निवासी की निजी पैथोलॉजी में जांच के बाद कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक निजी पैथोलॉजी वाले मरीज की फिर से जांच करवाई जाएगी। बहरहाल पांचों को रामसागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By nit

Exit mobile version