इण्डियन शिया यूथ वेल्फेयर सोसायटी झांसी के जिलाध्यक्ष रमीज़ रज़ा ज़ैदी ने की मार्मिक अपील | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

इण्डियन शिया यूथ वेल्फेयर सोसायटी झांसी के जिलाध्यक्ष रमीज़ रज़ा ज़ैदी ने की मार्मिक अपील | New India Times

कोरोना के महामारी घोषित होने के उपरान्त कई शहरों को रेड ज़ोन के रूप में चिन्हित किया जा चुका है। ऐसी स्थिति को देखते हुए इण्डियन शिया यूथ वेल्फेयर सोसायटी झांसी के जिलाध्यक्ष रमीज़ ज़ैदी ने जनता से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि “मेरे सभी अज़ीज़ो जैसा कि आप सभी को मालूम है ये वक़्त बहुत मुश्किल दौर से गुज़र रहा है।

इण्डियन शिया यूथ वेल्फेयर सोसायटी झांसी के जिलाध्यक्ष रमीज़ रज़ा ज़ैदी ने की मार्मिक अपील | New India Times

माहे रमज़ान का आगाज़ भी हो चुका है पर कुछ लोग बहुत परेशानी में हैं। कुछ लोगों के पास पैसा तो मौजूद है लेकिन वहां के हालात बहुत खराब होने की वजह से कोई बाहर नहीं निकल पा रहा है, लोग घरों में कैद हैं। आप सभी घरों में रह कर ही इबादत करें, भीड़ से दूरी बना कर रखें, आप की वजह से किसी की जान का नुक़सान ना हो, मेरी आप सभी से यही गुज़ारिश है और एक और हाथ जोड़ के गुजारिश है कि आप सहरी या इफ़्तार के खाने की कोई फोटो WhatsApp, Instagram, Facebook पर अपलोड न करें हो सकता है आपकी इस वजह से किसी का दिल दुख जाए और आप गुनाह में शामिल हो जाएं।”

By nit

Exit mobile version