अली अब्बास, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

एक तरफ लाॅकडाउन में लोग घरों में कैद हैं, बीमार उपचार के लिए और गरीब-असहाय भोजन के लिए तरस रहे है तो दूसरी ओर भाजपा की जिला अध्यक्ष इसी लाॅकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के द्वार पर पहुंचीं। ये मामला अक्षय तृतीया का है। भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा का मंदिर के मुख्यद्वार तक पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
इस वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष, उनके पति और सुरक्षा गार्ड साफ नजर आ रहे हैं। अब सवाल खड़ा होता है कि क्या सत्ताधारी नेता और आम लोगों के लिए कानून अलग-अलग है या फिर सत्ताधारियों के लिए कानून के कोई मायने ही नहीं है।
हालांकि पुलिस इस वीडियो के बारे में तो कुछ नहीं बोल रही जबकि बांकेबिहारी मंदिर पर लाॅकडाउन का पालन कराए जाने का दावा जरूर कर रही है।
